‘कुत्तों के प्रभारी विजयवर्गीय!’ बयान से विधानसभा में बवाल, नसबंदी और रेबीज पर गरमाई बहस
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने का मुद्दा गूंज उठा है. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कुत्तों की बढ़ती आबादी और लोगों को काटने की घटनाओं पर चिंता जताई. इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र में आवारा किसने की बढ़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत बिना नसबंदी वाले आवारा कुत्तों को डार्क स्पॉट टीम पकड़कर नसबंदी केंद्र में ले जाती है. ऑपरेशन के बाद उन्हें उनके मूल स्थान पर फिर छोड़ दिया जाता है.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सदियों से स्वान (कुत्ता) हमारा मित्र रहा है. हमने अपनी लापरवाही से उसे उत्तेजित किया है. कई मोहल्लों में स्वान परिवार की तरह रहते हैं. विजयवर्गीय ने कहा मेरे मोहल्ले में भी परिवार की तरह रहते हैं, सभी के घर से एक रोटी दी जाती है. कुत्ता भूखा रहेगा तो आक्रामक होगा ही.
कांग्रेस विधायक की विजयवर्गीय पर तीखी टिप्पणी
कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि आज पहली बार पता चल रहा है कि कुत्तों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय हैं. बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि यह पहली बार पता चल रहा है कि अब कुत्ते भी आतंकवादी हो रहे हैं.
नसबंदी में हो रहा भ्रष्टाचार
कांग्रेस विधायक आतिफ वकील ने कहा कि कुत्तों के नसबंदी में भ्रष्टाचार हो रहा है. इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे हल्के कमेंट करना गलत है. फिर आतिफ अकील ने कहा कि इस बारे में सरकार जांच कर सकती है. इस दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस की संख्या भी तो लगातार घट रही है. सदन में इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.
सिर्फ कागजों में नसबंदी, रेबीज इंजेक्शन की हो जांच
कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है. सिर्फ कागजों पर करोड़ों की नसबंदी हो रही है. मेरे क्षेत्र बड़वानी में दो बच्चियों को कुत्तों ने काटा. रेबीज इंजेक्शन की भी जांच होनी चाहिए, कहीं ये नकली तो नहीं. कितने को मुआवजा दिया गया यह भी स्पष्ट किया जाए.
'नसबंदी सेंटर्स बढ़ाएंगे, लेकिन कुत्ता हमारा साथी रहा है'
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ती है. जनसंख्या बढ़ने के मुकाबले हमारी नसबंदी की संख्या कम है. हम इसे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. बाहर से लोगों को बुलाकर नसबंदी के सेंटर्स बढ़ाने की भी कोशिश की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि पूरे समाज को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि श्वान हमारा साथी रहा है.
डॉग लवर्स से लोग परेशान
बीजेपी विधायक सीतासरन शर्मा ने कहा कि पालतू कुत्तों से दिक्कत नहीं है. आवारा कुत्तों और डॉग लवर्स से लोग परेशान हैं. बीजेपी विधायक राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि खुले में मांस-अंडा बेचे जाते हैं. इन्हीं इधर-उधर का जूठन को खाकर कुत्ता वीभत्स होता है, जब उसे मांस नहीं मिलता तो काटता है.

ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज