भोपाल। 
मध्य प्रदेश में इन दिनों एक आईएएस अधिकारी अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद पहले भी दो शादी आईएएस अधिकारी से कर चुके हैं और अब तीसरी शादी भी 2017 बैच की IAS अंजना धाकरे से करके चर्चा में आ गए हैं. अवि प्रसाद की तीसरी पत्नी बनीं अंजना धाकरे कई जिलों में एसडीएम रह चुकी है और वर्तमान में एक मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं.
2014 और 2016 बैच की IAS हैं अवि प्रसाद की दोनों तलाकशुदा पत्नियां
गौरतलब है आईएएस बनने से पहले आईपीएस अधिकारी रहे अवि प्रसाद ने पहले दो शादी की थी और दोनों पत्नियों से तलाक लेने के बाद अब आईएएस अंजना धाकरे से सात फेरे लिए है. दोनों आईएएस अधिकारियों ने श्योपुर जिले के कुनो रिसोर्ट में गत 11 फरवरी को शादी रचाई. इस बेहद ही गोपनीय शादी में अवि कुमार ओर उनकी आईएएस पत्नी अंकिता धाकड़  परिवार के लोग ही शामिल हुए.

शाजापुर की कलेक्टर रिजु बाफना से हुई थी अवि प्रसाद की पहली शादी
2014 बैच के आईएएस अवि प्रसाद की पहली और दूसरी तलाकशुदा पत्नी दोनों आईएएस अफसर है और दोनों पूर्व आईएएस पत्नियां मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कलेक्टर है. आईएएस अवि प्रसाद ने पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक हो हो गया.
2017 बैच की आईएएस अंकिता धाकरे से तीसरी शादी चर्चा का विषय बना 
आईएएस अंकिता धाकरे से आईएएस अवि प्रसाद की तीसरी शादी के बाद पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना गया है. कई जिलों मे कलेक्टरी कर चुके आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद वर्तमान मे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ है और सात फेरों के बाद उनकी नई-नई हमसफऱ बनीं आईएएस अंकिता धाकरे मंत्रालय मे डिप्टी सेक्रेटरी है और इससे पहले कई जिलों मे SDM रह चुकी है.
साल 2023 में आईपीएस में चुने गए अवि प्रसाद साल 2024 में आईएएस बने
सीनियर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद साल 2023 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) चुने गए थे. साल 2024 में अवि प्रसाद आईएएस चुने गए और 13वीं रैंक हासिल की थी. मजबूत प्रशासनिक छवि वाले आईएएश अधिकारी अवि प्रसाद तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक उनका तीसरी शादी को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है.