रेप के गंभीर आरोप के बाद उत्तम स्वामी हुए गायब, कथा पंडाल में नहीं पहुंचे, फिर सूचना आई -तबीयत खराब है
भोपाल।
राजस्थान की एक युवती के कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म और दीर्घकालीन यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद हलचल है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। जब उत्तम स्वामी पर ये आरोप लगे हैं तब वो जबलपुर के पास के ग्राम सहजपुर, भेड़ाघाट क्षेत्र में कथा वाचन कर रहे थे। इसी बीच अब खबर आई है कि वो अंडरग्राउंड हो गए हैं और जानकारी ये सामने आई कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके चलते वो कथा वाचन नहीं कर पाएंगे।
जैसे ही उत्तम स्वामी पर आरोप सार्वजनिक हुए हड़कंप मच गया और इसका असर कथा कार्यक्रम पर साफ दिखाई दिया. इसी बीच अब वो तबीयत खराब बोलकर अचानक गायब हो गए हैं। गुरुवार तक कथा सामान्य तौर से चल रही थी लेकिन यौन शोषण आरोप सामने आते ही शुक्रवार को स्वामी पंडाल में नहीं पहुंचे और न ही कथा वाचन हुआ। सुबह से ही पंडाल के पास मीडिया और पुलिस देखी गई। पंडाल में बार बार ये बताया जाता रहा कि उत्तम स्वामी थोड़ी देर में पधारेंगे लेकिन वो नहीं आए और बाद में सूचना आई कि स्वामी जी का स्वास्थ्य खराब है।
उत्तम स्वामी पर आरोपों से मचा है हड़कंप
दरअसल राजस्थान की रहने वाली एक युवती ने कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया हैं. पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तम स्वामी ने कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर शोषण किया. दावा तो यहां तक है कि जब वह नाबालिग थी, उसी समय से यौन उत्पीड़न की शुरुआत हो गई थी युवती का कहना है कि धर्म और आस्था की आड़ में कई बार रेप किया और अब उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. लेकिन इसी बीच उत्तम स्वामी गायब हो गए हैं।

Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त