विजय शाह सहित 3 से 4 मंत्री हटेंगे, मुख्यमंत्री फेरबदल को तैयार
भोपाल।
मप्र में मंत्रीमंडल से लगभग तीन से चार कददावर मंत्रियों की छुटटी हो सकती हैं। इसमे से एक मंत्री विजय शाह भी है, जो अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद एकदम भाजपा आलाकमान व संघ की हिट लिस्ट में टाप पर हैं। खबर यह भी है कि उनकी जगह नया चेहरा भी ढूंढ लिया गया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के विदेश प्रवास से लौटने के बाद कभी भी मंत्रीमंडल में फेरबदल हो सकता है।
इसके अलावा तीन अन्य मंत्रियों की भी विवादों के चलते छुटटी की संभावना हैं। अब इन मंत्रियों की जगह पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, अजय विश्नोई, गोपाल भार्गव व उषा ठाकुर को मंत्रीमंडल में लिया जा सकता हैं, ताकि मंत्रीमंडल में गंभीर व गैर विवादित नेता मंत्री पद सुशोभित कर सकें। इधर बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव विभिन्न विभागों में उनके कामकाज पर भी नजर रखे हुये है और हर मामले को आलाकमान से चर्चा कर संज्ञान में ले रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन