मंत्री शाह की तत्काल गिरफ्तारी की उठी मांग, सरकार पर लगे संरक्षण देने के आरोप
भोपाल।
देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस दर्ज किए जाने के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से जनमानस में भारी रोष व्याप्त है। इसी लोकतांत्रिक आक्रोश को स्वर देने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि “यह अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक है कि जिस मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, उसे भाजपा सरकार खुला संरक्षण दे रही है। यह न केवल संविधान का अपमान है, बल्कि देश की जनता की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ है।”
अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया यह स्पष्ट करता है कि उनके लिए सत्ता और मंत्री सर्वोच्च हैं, जबकि संविधान, न्यायपालिका और जनभावनाओं का कोई महत्व नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे?
कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने आगे कहा कि विजय शाह की तत्काल गिरफ्तारी केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक नैतिकता की भी अनिवार्य माँग है। भाजपा सरकार द्वारा कार्रवाई न किया जाना यह संदेश देता है कि कानून केवल आम जनता के लिए है, सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा