राहुल गांधी के साथ दिखे कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया: बीजेपी का तंज- यह सहमति या स्वीकारोक्ति
भोपाल।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एमपी दौरे पर है। उनके साथ इंदौर दौरे में विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया भी नजर आए। बरैया के बयान को लेकर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी ने राहुल के साथ बरैया ते दिखने पर सियासी हमला बोला है। सवाल उठाया है कि कांग्रेस की यह सहमति है…स्वीकारोक्ति है। मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता।
यह चुप्पी अब मौन नहीं, समर्थन है
शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को, और विशेषकर सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को, जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की अपराधी मानसिकता पर चुप हैं। यह चुप्पी अब मौन नहीं, समर्थन है। नारी देवी है, राजनीतिक औजार नहीं। अपमान बर्दाश्त नहीं। धिक्कार है ऐसी कांग्रेस पर।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी