राहुल गांधी इंदौर पहुंचे...बॉम्बे हॉस्पिटल रवाना:इसके बाद भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलेंगे; कांग्रेस की रिपोर्ट- मलमूत्र का पानी पिलाया
भोपाल।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए हैं। यहां वे दूषित जल से पीड़ित मरीजों से मिलेंगे। इसके बाद दूषित जल से प्रभावित इलाकों में जाएंगे। 5 माह के अव्यान के परिजन के साथ और भी पीड़ित परिवारों से संस्कार गार्डन में मुलाकात करेंगे। इलाके में संकरी गलियों के कारण काफिला पीड़ित परिवारों के घर तक नहीं जा सकेगा, इसलिए गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवार तक पहुंचेंगे। शुक्रवार रात को एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी के भागीरथपुरा में जाने के लिए मनाही की गई है। तय किया गया है कि राहुल भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास ही मृतकों के परिजन और पीड़ितों से मिलेंगे। मुलाकात का समय दोपहर 12.45 से दोपहर 1.45 तक रहेगा। इसके बाद यहीं पर राहुल मीडिया से बात करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर ही प्रदेश कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता भी साथ में होंगे। शुक्रवार को प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले बता चुके हैं कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी