21 को साल का सबसे छोटा दिन, रात सबसे लंबी:पृथ्वी के झुकाव से बनी स्थिति, उत्तरी गोलार्द्ध में तिरछी पड़ रहीं सूर्य किरणें
भोपाल।
21 दिसंबर रविवार को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात है। खगोल विज्ञान में इस खगोलीय घटना को विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजकर 33 मिनट पर सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लंबवत होंगी। इसी समय के बाद सूर्य की उत्तरायण यात्रा शुरू हो जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे। सारिका घारू बताती हैं कि पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई सूर्य की परिक्रमा करती है। इसी झुकाव के कारण आज उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से अपनी अधिकतम दूरी पर होता है। इस स्थिति में उत्तरी गोलार्द्ध पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं, जिससे दिन की अवधि कम और रात सबसे लंबी हो जाती है। रविवार दिन की अवधि स्थान के अनुसार अलग-अलग रहेगी। मध्यप्रदेश के शहरों में दिन औसतन 10 घंटे 44 मिनट के आसपास का है। उत्तर भारत में दिन की अवधि इससे भी कम है, जबकि दक्षिण भारत में दिन मध्यप्रदेश की तुलना में कुछ अधिक लंबा है। ऐसे में आज रविवार को दिन के काम जल्दी निपटाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आज की रात साल की सबसे लंबी रात है।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
गर्भावस्था में खानपान का रखें खास ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस