खाद संकट और हंगामे पर कृषि मंत्री बोले-सब प्री-प्लान:कहा- खाद की समस्या नहीं, ये सिर्फ कांग्रेस के मित्र कहते हैं; कई किसान जान गंवा चुके
भोपाल।
किसानों की पिटाई और दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सौ किसानों की खाद की लाइन में चंद 4-5 लोगों को जानबूझकर घुसाया जाता है, जो हंगामा करते हैं, थप्पड़ तक मारते हैं और फिर वीडियो वायरल किए जाते हैं। यह सब प्री-प्लान साजिश है। मंत्री ने दो टूक कहा कि मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। वे एमपी की मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने खाद संकट के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, कोई एक किसान बता दे कि खाद न मिलने से उसने फसल नहीं बोई-ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। सरकार ई-विकास प्रणाली के तहत खाद की होम डिलीवरी शुरू कर रही है, ताकि मैनेजमेंट बेहतर हो।
कर्जमाफी पर बोले-ये हमारे घोषणा पत्र में ही नहीं
इस दौरान कृषि मंत्री से पत्रकारों ने पूछा कि दो साल की उपलब्धियों में किसान कर्जमाफी योजना का कहीं जिक्र नहीं किया? क्या वो योजना बंद कर दी गई है? इसके जवाब में कंसाना ने कहा- यह योजना भाजपा के घोषणा पत्र में थी ही नहीं, यह कांग्रेस का वादा था। कमलनाथ सरकार ने वादा पूरा नहीं किया, इसलिए सरकार भी चली गई—यह सबको मालूम है।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
गर्भावस्था में खानपान का रखें खास ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस