भोपाल में तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ:सीएम यादव बोले- IAS चेहरे देखकर समझ जाते हैं कि सामने वाले क्या कहने वाले हैं, इसे कैसे चलाना है
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आईएएस अफसरों की सर्विस मीट में आईएएस अफसरों की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि आपको लोग तो चेहरे देख कर समझ जाते हों कि क्या कहने वाले है? इसे कैसे चलाना है। इसके बाद आपके मुंह से ए प्लान, बी प्लान, सी प्लान, डी प्लान ऐसे सुनाई देते हैं कि कोई न कोई तो मान ही लिया जाएगा। भगवान करे ऐसे ही प्लान आते रहें और सही साबित होते रहें। भोपाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ के मौके पर ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने और शीघ्र प्रस्थान करने के लिए भी क्षमा मांगी। इस आयोजन में प्रदेशभर से आईएएस अधिकारी पहुंचे हैं। आज से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट सभी अधिकारियों की सहभागिता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस मीट में सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक, साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके परिवारजन भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अरेरा क्लब में दिनभर और देर रात तक विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीएम बोले- लोकतंत्र को सफल बनाने अफसरों की बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता के हित में लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन आईएएस अधिकारी ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करते हैं। अपने आप को दांव पर लगाकर कार्य करने की क्षमता अगर किसी में है, तो वह आईएएस अफसरों में है। उन्होंने कहा कि राजशाही के दौर के बाद आजादी के समय यह आशंका थी कि लोकतंत्र सफल हो पाएगा या नहीं, लेकिन आईएएस अधिकारियों ने लोकतंत्र को सफल बनाकर दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में अपने कार्यों के दम पर अलग पहचान बनाई है। शासन-प्रशासन में लगातार नवाचार हो रहे हैं। सिस्टम में कई बार बातें इधर-उधर होती हैं, लेकिन अंततः जनता के हित में अच्छे काम और सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें, क्योंकि सही बात सही समय पर हो जाए तो उसके काम का महत्व बढ़ जाता है।

Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण