IAS संतोष वर्मा कांड रिएक्शन...MP में अब 'आजक्स' के विरोध में 'सजाक्स' बनाने की तैयारी
भोपाल।
ब्राह्मण की बेटी चाहिए...कितने संतोष मारोगो...ज्यूडिशियरी से हमारा बीज खत्म किया जा रहा...जैसे बयान देकर सुर्खियों और विवादों में घिरे आईएएस संतोष वर्मा मामले ने प्रदेश में एक नए संगठन का रास्ता साफ कर दिया है। अब अजाक्स की तर्ज पर नया संगठन सजाक्स का गठन होने वाला है, जिसमें सनातनी, सवर्ण और ओबीसी वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे और इन वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
मध्य प्रदेश में अब अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की तरह सवर्ण और पिछड़ा वर्ग के अधिकारियों का अपना नया संगठन होगा। सीधे तौर पर कहें तो अजाक्स से मैदानी मुकाबले के लिए सामान्य वर्ग के कर्मचारी 'सनातनी, सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संघ' (सजाक्स) का गठन करने जा रहे हैं। बता दें कि यह निर्णय IAS और अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान और संतोष वर्मा पर सरकार द्वार कार्रवाई में की गई लेट-लतीफी और ढुलमुल रवैये के बाद लिया गया है।
सजाक्स गठन के लिए नायक को जिम्मेदारी सौंपी
बता दें कि एमपी में सजाक्स की नीव रखने की तैयार हो चुकी है। 'सजाक्स' के गठन के लिए राजधानी में मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी सेवा संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिकृत किया गया है।

Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं
महंगाई भत्ते में इजाफा, लाखों बैंक कर्मियों को मिलेगा फायदा