राज्यसभा में दिग्विजय बोले-अमित शाह कभी आरएसएस में नहीं रहे
नई दिल्ली।
राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय ने कहा- मेरे भी कई मित्र आरएसएस में हैं। मैंने पता लगाया और उनसे जानकारी ली। पूछा- अमित शाह कभी आरएसएस में रहे या नहीं? सब ने कहा कि कभी आरएसएस में रहे ही नहीं।
दिग्गी ने पूछा- आरएसएस एनजीओ पंजीकृत है या नहीं
दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में अपना भाषण समाप्त करने से ठीक पहले कहा- पहली बात तो यह है कि आरएसएस एनजीओ पंजीकृत है या नहीं है? नहीं है तो प्रधानमंत्री जी लाल किले से कहते हैं विश्व का सबसे ज्यादा लोकप्रिय एनजीओ आरएसएस है। उस पर कोई कानून लागू नहीं होता, क्योंकि पंजीकृत नहीं है, ना तो उसकी सदस्यता है।? दिग्विजय सिंह ने कहा- यह तो वही बात हो गई ना, खाता ना बही, जो मोदी जी कहें वही सही। अमित शाह कहें वही सही। दिग्विजय ने कहा उनकी(RSS) गुरु दक्षिणा करोड़ों रुपए में आती है। दिग्विजय ने घनश्याम तिवारी (बीजेपी सांसद की तरफ देखकर कहा) आप बताइए आप गुरु दक्षिणा देते हैं तो वह किस खाते में जाती है? कभी पूछा आपने?
प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम गर्व से कहते हैं, नरेंद्र मोदी संघ के प्रचारक रहे हैं और उन्होंने खुद के लिए कहा कि वह भी 10 साल की उम्र से शाखाओं में जाते थे। दिग्विजय ने कहा- मेरे भी कई मित्र लोग आरएसएस में हैं। मैंने पता लगाया और उनसे जानकारी ली कि अमित शाह कभी आरएसएस में रहे या नहीं रहे? सब ने कहा कि कभी आरएसएस में रहे ही नहीं।

बौद्ध नगरी बोधगया में दिखी भारत-वियतनाम दोस्ती की झलक
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर