'विधानसभा का विशेष सत्र केवल पब्लिसिटी स्टंट', उमंग सिंंघार ने कहा जनता के पैसे का दुरुपयोग
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 17 दिसंबर को बुलाए जा रहे विशेष सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ईटीवी भारत से कहा कि सरकार विजन डॉक्यूमेंट के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट के लिए जनता के पैसे का दुरपयोग करना चाहती है. सिंघार का आरोप है कि अगर चंद अधिकारी मिलकर पब्लिसिटी के लिए डाक्यूमेंट बना रहे हैं तो ये ढोंग है. जबकि जनता का पैसा खर्च करने के बजाए इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है.
'विशेष सत्र केवल पब्लिसिटी स्टंट'
मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसम्बर को होने जा रहा है. मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 17 दिसम्बर को होगा इसकी अधिसूचना विधानसभा की तरफ से जारी कर दी गई है. इस एक दिवसीय सत्र में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने पर चर्चा होगी. विशेष सत्र को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप है कि "केवल विजन डाक्यूमेंट पेश करने के नाम पर जनता का इतना पैसा खर्च किया जा रहा है जबकि ये दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता था. उधर जब मौका था तो शीतकालीन सत्र केवल 4 दिन चलाया, जिससे की जनता के मुद्दों पर चर्चा ना हो सके. जनता अब विजन नहीं हिसाब चाहती है. ये केवल सरकार का प्रचार पत्र यानि पब्लिसिटी स्टंट है."

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा