मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ी मुश्किलें, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बंद कमरे में मंत्री की लगाई क्लास
भोपाल।
गांजा तस्करी में भाई की गिरफ्तारी मामले में मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रतिमा बागरी को संगठन ने फटकार लगाई है। क्षेत्रिय मंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बंद कमरे में मंत्री की क्लास लगाई है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया। जहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने आधे घंटे तक चर्चा की और भाई की गिरफ्तारी पर संगठन ने जवाब मांगा। बताया जा रहा है कि प्रतिमा बागरी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। सूत्रों की मानें तो संगठन ने सख्त और अहम निर्देश दिए है। अजय जामवाल से मुलाकात के बाद उनके चेहरे पर मायूसी झलक रही थी। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी बंद कमरे में बात हुई। नेतृत्व ने फटकार लगाई और पूछा– कि ‘नाक के नीचे सब चलता रहा, आपको जानकारी नहीं?’

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा