वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस-भाजपा में पोस्ट वार...अब कांग्रेस ने जारी की लिस्ट
भोपाल।
एक तरफ देशभर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वही दूसरी ओर मध्य प्रदेश में एक अलग ही तरह की सियासत शुरु हो गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में एक लिस्ट जारी की थी जिसमें उन कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया था। जिसमें मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नाम भी शामिल था, जिसे लेकर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। अब इसी कड़ी में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के प्रशंसकों की लिस्ट मीडिया के सामने जारी की है। सूची में मध्यप्रदेश के कई भाजपा नेताओं के नाम सार्वजनिक शामिल हैं, जिन्होंने नाथूराम गोडसे की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट कर जवाब मांगा है।

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा