भोपाल ।
मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके भाई अनिल बागरी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जीजा पहले से जेल में बंद हैं। इसे लेकर वह विरोधियों के निशाने पर हैं। परिवार के चक्कर में घिरीं मंत्री प्रतिमा बागरी सवालों पर झेंप जा रही हैं। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान सीएम से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कड़ा संदेश दिया है। ऐसे में अटकलें हैं कि आईएएस संतोष वर्मा की तरह क्या प्रतिमा बागरी पर भी कोई एक्शन होगा।
सीएम ने दिए कड़क संदेश
दरअसल, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भाई और जीजा की वजह से घिरी हुई हैं। हालांकि उन मामलों में इन्होंने दखल नहीं दी। पुलिस ने भी मंत्री के भाई को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार किसी को बचाने नहीं आई है, वो चाहे मंत्री का भाई ही क्यों नहीं हो। हमारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।
कानून से ऊपर नहीं है मंत्री का भाई
उसी इंटरव्यू में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मंत्री का भाई कानून से ऊपर नहीं है। हमारी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है। मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वंय भी कहा है कि कानून अपना काम करेगी और सजा मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह अच्छी बात है। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार की छवि पर तो असर तब पड़ती, जब मंत्री का भाई बच जाता। हमारा संदेश साफ है कि कोई नहीं बचेगा।
संतोष वर्मा के मामले में कठोर कार्रवाई की
वहीं, सीएम ने ब्राह्मणों और हाईकोर्ट पर टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई कर यह संदेश दे दिया है कि हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं। सरकार आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की सिफारिश भी भेजेगी।