भोपाल। 
आरक्षण को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर बुरे फंसे वरिष्ठ IAS संतोष कुमार वर्मा एक बार बड़बोलेपन बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. बुधवार को उनका एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, कितनो को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा. मालूम हो, संतोष वर्मा अपने पिछले बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं.
ताजा वायरल बयान में IAS संतोष वर्मा ने कहा, 'कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा, तुम कितनों को जलाओगे, कितनों को निगल जाओगे, अब हर घर से संतोष निकलेगा. IAS वर्मा के ताजा बयान में उनके पिछले बयान को लेकर हुए घमासान की टीस साफ झलक रही है.   
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है नया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आईएएस संतोष वर्मा ने कहा कि, 'कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा, तुम कितनों को जलाओगे, कितनों को निगल जाओगे, अब घर से संतोष निकलेगा. उनके नए बयान से भी विवाद बढ़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि उनके बयान में पिछले बयान को लेकर हुए विरोध की टीस दिखी है. 
'आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण मेरे बेटे को बेटी दान न कर दे'
गौरतलब है आरक्षण को लेकर दिए बयान को लेकर IAS संतोष वर्मा को ब्राह्मण समाज की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने माफी तक मांग ली थी, लेकिन एक बार वो सुर्खियों में आ गए हैं. विवादित बयान में उन्होंने कहा था कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण मेरे बेटे को बेटी दान न कर दे या संबंध न बना ले. आईएस संतोष वर्मा के विवादित बयान के बाद पूरे प्रदेश के ब्राह्मणों ने नाराजगी जाहिर की थी और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. बढ़ते विरोध के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उसका असर उन पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है.
ब्राह्मण विरोध के बीच विवादित बयान को लेकर आईएस संतोष वर्मा मांगनी पड़ी थी माफी 
ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ दिए विवादित बयान का विरोध बढ़ने के बाद संतोष वर्मा ने माफी मांगते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. बकौल संतोष वर्मा, कार्यक्रम में उनका भाषण 27 मिनट का था, लेकिन केवल 9 सेकंड का वीडियो वायरल कर विवाद पैदा किया गया, उनका किसी समाज को अपमानित करने का इरादा नहीं था. माफी मांगते हुए संतोष वर्मा ने कहा था कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया
मध्य प्रदेश अजाक्स की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरक्षण को लेकर IAS संतोष वर्मा ने विवादित बयान दिया था.अजाक्स के नए नवेले नए अध्यक्ष चुने गए आईएएस संतोष वर्मा आरक्षण को विचार साझा करते हुए ब्राह्मण समाज को टारगेट किया था. माफी मांगते हुए तब उन्होंने कहा था कि उनका बयान संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है.