एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन:सीएम-राज्यपाल की मुलाकात के बाद बदली गई नाम पटि्टका
भोपाल।
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’ हो गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। इसके बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका हटाकर ‘लोक भवन’ की नई पट्टिका लगा दी गई। केंद्र ने दो दिन पहले देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि प्रदेश में यह बदलाव जल्द लागू होगा। आज राज्यपाल की उपस्थिति में ‘राज’ शब्द हटाकर ‘लोक’ लिखने की प्रक्रिया पूरी की गई और इसी के साथ मध्यप्रदेश में राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से दर्ज कर लिया गया है।
8 राज्य-एक केंद्र शासित प्रदेश बदल चुके हैं नाम
सरकार के निर्देश पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवन का नाम पहले ही लोक भवन कर चुके हैं। वहीं लद्दाख में उपराज्यपाल के निवास को ‘लोक निवास’ नाम दिया गया है। यह कदम देश को औपनिवेशिक प्रतीकों और नामों से मुक्त करने के व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम