विधानसभा सभाकक्ष से CM मोहन ने की करप्शन फ्री अध्याय की शुरुआत,देश में पहली बार सरकारी नियुक्ति आनलाइन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे
भोपाल।
विधानसभा सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव द्वारा नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्यमन्त्री ने कहा कि प्रशासन की सबसे निचली ग्राम की पायदान पर काम करने वाली बहनों को सबसे ऊँचे पायदान विधानसभा पर नियुक्ति पत्र का वितरण करने से एक नया इतिहास बना है। पारदर्शी प्रकिया से चयन हुआ है, सभी कुपोषण से लड़ने का संकल्प लें । यशोदा मैया ने भगवान कृष्ण को जैसे शिक्षा और संस्कार दिये वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने विधानसभा की कार्यवाही को भी देखा। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बधाई देकर पारदर्शी आनलाइन प्रक्रिया के लिये सरकार की सराहना की है। इस कार्यक्रम में मन्त्री निर्मला भूरिया और पूर्व मन्त्री अर्चना चिटनिस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और प्रमुख सचिव जीवी रश्मि ने शिरकत की।अर्चना चिटनिस ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई तो मन्त्री निर्मला भूरिया ने इस मौके पर सबको संबोधित किया।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम