उमंग सिंघार का सरकार पर बड़ा हमला! 'मंत्री जवाब ही नहीं देते' उमा भारती के भ्रष्टाचार बयान पर भी उठाए तीखे सवाल
भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ध्यानाकर्षण सूचनाएँ इसलिए लगाई जाती हैं ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के सामने रख सकें. कई बार विधायक सिर्फ अपने क्षेत्र की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से जुड़ी गंभीर परेशानियाँ भी ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाते हैं. यह प्रक्रिया जनता की बात सरकार तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण तरीका है.
लेकिन उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बड़ा सवाल यह है कि सरकार इन सवालों का जवाब कहाँ दे रही है? कई बार ऐसा देखा गया कि मंत्री सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए. कई मंत्री तो जवाब देते ही नहीं हैं, और जो जवाब देते भी हैं, वे अधूरी या गलत जानकारी पर आधारित होते हैं. यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि जनता की समस्याओं का समाधान तभी होगा जब सरकार सही और स्पष्ट जवाब देगी.
सिंघार ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष से भी कार्यमंत्रणा की बैठक में चर्चा की है. अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी प्रश्न पूछे गए हैं, उनके सभी जवाब समय पर दिए जाएंगे और सरकार की ओर से कोई सूचना अधूरी नहीं रखी जाएगी.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के हाल ही में दिए गए बयान पर भी सिंघार ने प्रतिक्रिया दी. उमा भारती ने कहा था कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. इस पर सिंघार ने सवाल उठाया कि उमा भारती आखिर यह बात किससे कह रही हैं? प्रदेश और केंद्र, दोनों जगह उनकी ही पार्टी की सरकार है. यदि वे भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कह रही हैं, तो क्या वे अपनी ही सरकार और पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रही हैं? सिंघार ने कहा कि यदि उमा भारती ऐसा मानती हैं, तो वे सही कह रही हैं, क्योंकि जनता भी महसूस कर रही है कि भ्रष्टाचार लगातार बढ़ा है.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम