विधानसभा में ‘बंदर’ बवाल: उस्तरा लेकर पहुंचे विधायक, सरकार पर तंज और विपक्ष का वॉकआउट!
भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने फसलों के मुआवजे समेत कई मुद्दों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उईके खाद समेत कई मुद्दों को लेकर हाथ में पोस्टर लेकर बंदर के वेश में विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में उस्तरा भी दिखा। जिसे उन्होंने सरकार और सिस्टम का प्रतीक बताया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस विधायकों ने खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद वह बाहर नारेबाजी करने लगे।
कांग्रेस विधायक ने उठाया राहत राशि का मामला
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने श्योपुर जिले के किसानों के खाते में राहत राशि नहीं डालने का मामला उठाया। जंडेल ने कहा कि किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची है और सरकार इस मामले में सही जवाब नहीं दे रही है। इस पर हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि 16000 रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जानी थी, लेकिन किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इस मामले में सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि कुछ खातों में राशि नहीं पहुंची है, जिसे जल्दी पहुंचाया जाएगा। बता दें, आज विधानसभा में 13476 करोड़ 94 लाख रुपए के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया था। आज इस पर बीजेपी और कांग्रेस के विधायक चर्चा करेंगे।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम