'आदतन शिकायतकर्ताओं' का अब धंधा बंद! CM हेल्पलाइन पर होंगे ब्लैकलिस्ट, नाम खंगालने में जुटे विभाग
भोपाल।
CM हेल्प लाइन 181 पर शिकायत कर ब्लैकमेलिंग को धंधा बनाने वालों की दुकान जल्द ही बंद होने जा रही है। शासन को समझ आ चुका है कि कतिपय लोग सीएम हेल्पलाइन पर बिना आधार, झूठी या फिर भ्रामक शिकायतें कर अपने हित साधते हैं। इसको कंट्रोल करने के लिए शासन ऐसे लोगों की सूची बनवा रहा है, जो आदतन शिकायतकर्ता बन गए हैं। इनके नाम पोर्टल पर 'आदतन शिकायर्ता' के रूप में दर्ज किए जाएंगे। दरअसल कुछ शातिर लोगों ने सीएम हेल्पलाइन को ही धंधा बना लिया है। वे बार-बार शिकायतें कर ब्लैकमेलिंग कहें या अपने हित साधते रहते हैं, लेकिन अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करते दबाव बनाने का काम या सीधे शब्दों में कहें तो ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। ऐसे लोगों की बाकायदा पूरी सूची तैयार की जा रही है, जो बिना किसी आधार, बिना किसी ठोस वजह और झूठी-भ्रामक शिकायतें करते रहते हैं। शासन ने इस मामले प्रदेश स्तर पर आदेश जारी किए हैं।
हर जिले में बनाई जा रही 'आदतन' की सूची
जानकारी अनुसार संचालक सीएम हेल्पलाइन भोपाल ने इस तरह की जानकारी जुटाकर देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रत्येक जिला स्तर पर कलेक्टर्स ने अपने अधीनस्थ विभागों में इस तरह के व्यक्तियों की जानकारी सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं जो लगातार, बार-बार शिकायतें करते रहते हैं और जिनकी अधिकांश शिकायतें आधारहीन पाई जाती रहीं हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी सूची में शामिल किया जाएगा जो अनर्गल अथवा ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें करते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम