फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज:दफ्तर में बंधक बनाकर युवक की पिटाई; प्राइवेट पार्ट पर लात मारने के लगे थे आरोप
भोपाल ।
भोपाल में फार्मेसी काउंसिल दफ्तर के परिसर में युवक के साथ मारपीट मामले में हबीबगंज थाना पुलिस ने अध्यक्ष संजय जैन और अन्य के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई युवक के साथ मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। वहीं मारपीट का शिकार युवक के खिलाफ फार्मेसी काउंसिल के कर्मचारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों ही पक्षों में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पीड़ित युवक ने जारी किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने शुक्रवार को एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें रोते हुए कहा- मेरा नाम तुषार सोनारे है। फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य अधिकारियों ने मुझे खूब मारा है। मुझे घसीटकर अंदर ले गए। मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी मारा, ब्लीडिंग हो रही है। मुख्यमंत्री से गुहार है कि कार्रवाई करें। उसने आगे कहा कि वारदात के वक्त मौजूद पुलिसकर्मी सिर्फ खड़ा देखता रहा।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम