भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन:चुनाव आयोग दफ्तर घेरने जा रहे थे, पानी के प्रेशर से बेरिकेड से गिरे कई कार्यकर्ता
भोपाल।
एमपी यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से भोपाल आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर एसआईआर के विरोध किया। वे जुलूस की शक्ल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ऑफिस का घेराव करने निकले,तो पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हुआ। कार्यकर्ता बैरिकेट पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेंककर उन्हें रोक दिया। इस दौरान वाटर कैनन चलने के कारण कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड से गिरते हुए भी नजर आए। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद हैं।
हलका बल प्रयोग किया
जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने से नहीं माने, तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया। हालांकि इनमें किसी को चोट नहीं आई है। इससे कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया और वे बैरिकेटिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे।
कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोकने से भी नहीं रुक रहे थे, तो पुलिस ने बस बुलाई और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़कर बस में बैठाया, तो कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देते हुए खुद ही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में तादात से ज्यादा कार्यकर्ताओं के भर जाने से बस एक तरफ झुक गई। जिसके पलटने की आशंका के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम