ऐसा बयान देने वालों का सिर धड़ से अलग हो...IAS संतोष वर्मा के खिलाफ हाथ में फरसा लेकर थाने पहुंची महिलाएं
भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। अजाक्स प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान ने सामाजिक संगठनों और महिलाओं में तीखा आक्रोश भड़का दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सीधे एमपी नगर थाने पहुंच गए और IAS अधिकारी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
ब्राह्मण समाज का उग्र विरोध “अब महिलाओं ने फरसा उठा लिया है”
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी ने IAS वर्मा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “अब महिलाओं ने फरसा उठा लिया है। ऐसे बयान देने वालों का सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा। हम सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर सरकार ने IAS संतोष वर्मा को तुरंत सस्पेंड नहीं किया तो 50 हज़ार से ज्यादा महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी।” उन्होंने आगे कहा कि समाज की बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो वे “हथियार उठाने” को भी मजबूर होंगी।
ब्राह्मण संगठनों ने थाने में दी शिकायत, कार्रवाई का दबाव बढ़ा
IAS संतोष वर्मा के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि इस तरह का बयान न सिर्फ समुदाय का मनोबल तोड़ता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कार्रवाई में देर हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
संतोष वर्मा ने मांगी माफी
बता दें कि संतोष वर्मा ने अपने कथित बयान को लेकर माफी भी मांग ली है। उन्होंने कहा “अगर मेरे शब्दों से किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। कुछ लोगों ने मेरे द्वारा कही गई बातों का केवल एक हिस्सा ही प्रचारित किया। जिन लोगों ने इस विवाद को हवा दी है, उन्होंने मेरे भाषण से केवल एक पंक्ति ली है।”

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम