नजरबंदी पर हंगामा: एमपी में नेता के घर पुलिस का पहरा, कांग्रेस ने जताया रोष
भोपाल।
एमपी के एक बड़े नेता को नजरबंद किया गया है। पुलिस ने उनके घर को घेर लिया। वरिष्ठ नेता पर इस कार्रवाई से कांग्रेस भड़क उठी। पार्टी ने इसे बीजेपी की हिटलरशाही करार देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह पर कार्रवाई की गई जिससे बवाल मच गया। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकुमार सिंह के घर को घेर लिया। एमपी कांग्रेस ने घटना के संबंध में ट्वीट भी किया। पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई की फोटो भी पोस्ट की।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह को भोपाल में नजरबंद किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने का आव्हान किया था। पुलिस-प्रशासन की इसकी भनक लगी तो राजधानी के कोलार इलाके में वरिष्ठ अधिकारी जा पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि सचिव राजकुमार सिंह को नजरबंद कर दिया गया। उनके घर को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया।
एमपी कांग्रेस ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
लोकतंत्र में विपक्ष जनता की आवाज होता है! किन्तु हिटलरशाही पर उतारू भाजपा सरकार विपक्ष को कुचल देने पर आमादा है! जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने के आव्हान पर भोपाल के कोलार में मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह जी को नजरबंद कर दिया गया! पुलिस और प्रशासन ने उनके घर को ऐसे घेर लिया, जैसे कोई अपराधी हो! मोहन जी, विपक्ष से संवाद की बजाय उनकी आवाज बंद करा देना हिटलरशाही है! यह ऊर्जा और शक्ति अपराधियों को पकड़ने में लगाते तो प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेखौफ अपराधी अंकुश में आ जाते!

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम