‘धीरेंद्र शास्त्री संत नहीं मोहन सरकार का प्रवक्ता है’ संविधान सभा की परमिशन निरस्त होने पर भड़के दामोदर यादव
भोपाल।
संविधान सभा की परमिशन निरस्त होने पर मध्य प्रदेश दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझकर संविधान सभा को रोक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “धीरेंद्र शास्त्री को पाखंड और आडंबर फैलाने की अनुमति मिलती है, लेकिन हम संविधान और सामाजिक न्याय की बात करें तो हमारी सभा रोक दी जाती है। दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री को सरकार का संरक्षण है। धीरेंद्र शास्त्री कोई संत नहीं बल्कि भारतीय जनता सरकार के वक्ता, प्रवक्ता और प्रचारक सबकुछ है। उन्होंने कहा कि यह सारा षंडयत्र ही सरकार का था। अगर प्रशासन को कोई आपत्ति या परेशानी थी तो हमसे बात करनी चाहिए थी। यादव ने मांग की कि धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं समाज में सांप्रदायिकता फैला रही हैं और ऐसी कथाओं पर भी रोक लगनी चाहिए। अगर हम संविधान की बात करें तो हमारी सभा ही रद्द कर दी जाती है। इस अन्याय के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे और राजधानी में बड़ा आंदोलन करेंगे।”
संगठन ने घोषणा की है कि अनुमति निरस्त होने के खिलाफ अब भोपाल में हजारों दलित–पिछड़े एकत्रित होंगे।
अंदोलन के मुद्दों में शामिल हैं—
- ओबीसी आरक्षण मामला
- सिविल जज भर्ती में अनियमितताएं
- अन्य सामाजिक–शैक्षणिक अधिकार
- सभा भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधि सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भेंट करेंगे।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन