भोपाल में बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती:हाथ में चाकू लेकर वीडियो जारी किया, बोले मुखबिरों को इसी से काटेंगे, पहली बार जेल थोड़ी जा रहे
भोपाल ।
भोपाल के गौतम नगर में शनिवार रात जिन बदमाशों ने गौतम नगर थाना इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने साथियों के जेल जाने के बाद वीडियो जारी किया है। इसमें पुलिस को चैलेंज देते हुए बदमाश कह रहे हैं कि पहली बार जेल नहीं जा रहे, जेल जाने से डरते भी नहीं हैं। लेकिन जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उनको छोड़ेंगे नहीं। गिरफ्तार होते ही ऐसे खुलासे करेंगे जिससे सबके होश उड़ जाएंगे। बताएंगे, किसके कहने पर वारदात की है। एक बदमाश हाथ में चाकू लिए कहता है, मुखबिरों को इसी चाकू से काटेंगे।
अड़ीबाजी को लेकर हुआ था विवाद
फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया कि घटना से पहले हम सीहोर से लौटे थे। अपनी कार को घर के सामने रोड पर पार्क किया था। इसी दौरान लड्डू और साथी वहां से गुजरे थे। उन्होंने कार को रोड पर देख गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की, घबराकर चंदन ने अपने आप को घर में कैद कर लिया। इसी बीच आरोपियों ने सड़क पर पार्क अन्य कार्य के भी कांच छोड़ दिए।
बदमाश पुलिस को दे रहे खुला चैलेंज
साथियों की गिरफ्तारी के बाद वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश सोशल मीडिया पर लाइव आए, इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में गाली-गलौज कर कहते नजर आ रहे हैं कि हमें पुलिस पकड़ के बताए, तब हम बताएंगे किसने तोड़फोड़ की है। इस दौरान एक युवक हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। बता दें कि इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन