मदनी को IAS नियाज का जवाब, 'जिस मुस्लिम ने पढ़ाई की, वो गवर्नर-मेयर बना और जिसने कट्टरता सीखी वो...
भोपाल।
मध्यप्रदेश कैडर के चर्चित IAS अधिकारी नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान के बाद IAS नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले नियाज…
नियाज खान ने लिखा कि ‘जिस मुस्लिम ने शिक्षा प्राप्त की वो लंदन, न्यूयॉर्क का मेयर बना… अमेरिका में गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर बना। लेकिन जिसने कट्टरता और अंधविश्वास को अपनाया, वह मैकेनिक, महिलाओं पर अत्याचार करने वाला या पंचर बनाने वाला बना। शिक्षा मुसलमानों के लिए रामबाण औषधि है, इसे समझें।’
मौलाना मदनी ने दिया था बड़ा बयान..
आपको बता दें कि, मौलाना अरशद मदनी ने अपने बयान में कहा था कि ‘लंदन या न्यूयॉर्क में मुसलमान मेयर बन सकते हैं, लेकिन भारत में मुसलमान विश्वविद्यालय का कुलपति भी मुश्किल से बन पाता है।’ IAS नियाज खान ने इस बयान को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि भारत में शिक्षा और योग्यता रखने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन