पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान:हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज है अपने ही देश का भ्रष्टाचार खत्म करना
भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज अपने ही देश का भ्रष्टाचार खत्म करना है। उन्होंने कहा कि जहां आरक्षण है उसके अलावा भी महत्वपूर्ण पदों पर वंचित वर्ग को रख सकते हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एक होना चाहिए। श्यामला हिल्स स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि किसानों के गोपालन से ही गाय बचेगी, यह स्पष्ट है। गंगा और अन्य नदियों को बचाना भी पर्यावरण की दृष्टि से भारत के लिए बहुत जरूरी है।
फिर उठाया शराबबंदी का मुद्दा
उमा भारती ने शराबबंदी का मामला भी उठाया और कहा कि शराब बंदी बहुत जरूरी है, इसे धीरे-धीरे खत्म किया जा सकता है। इसको लेकर समाज धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। लव जिहाद को लेकर उन्होंने कहा कि अगर लड़का धर्म छुपा कर लड़की से मिलता है और शादी के बाद कहता है कि मैं मुसलमान हूं धर्म बदल लो तो यह लव जिहाद है।
बुंदेलखंड से ही निकलती हैं ऐसी विभूतियां
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हिन्दू एकता और राष्ट्र की बात कही। बुंदेलखंड से ही ऐसी विभूतियां निकलती हैं। एक ऐसा युवा जो हिन्दू एकात्मता की बात करता हैं। भारत हिन्दू राष्ट्र है उसे बनाना नही हैं। इसे सभी को स्वीकार करना है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र है, इसलिए भारत सेक्युलर है। यहां सर्व धर्म समभाव की बात होती हैं। विविधता में एकता हिन्दू देखता है।
भारत हिन्दू स्टेट नहीं राष्ट्र हैं। हिन्दू एक हो जाएं वो जात-पात से ऊपर उठे। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक होते हुए अपने धर्म स्थलों के प्रति यहां हमें क्यों लड़ना पड़ता है। हम में एकता की कमी है। उमा ने कहा कि आर्थिक समानता का होने से एकता का भाव आएगा। सभी जातियों के प्रति हमें उदारता दिखानी होगी।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन