मप्र के पूर्व डीजीपी मैथिलीशरण गुप्त के खिलाफ शिकायत, बंगले की रजिस्ट्री पर गंभीर आरोप
भोपाल।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त के खिलाफ उनके भोपाल स्थित बंगले की रजिस्ट्री को लेकर EOW में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत में आरोप है कि जिस बंगले की मौजूदा कीमत करीब ₹3 करोड़ है, उसकी रजिस्ट्री वर्ष 2010 में मात्र ₹3,85,000 में कराई गई थी। शिकायतकर्ता माधव गुप्ता ने दावा किया कि 2010 में इस प्लॉट की सरकारी कीमत ही ₹23 लाख से अधिक थी, लेकिन रजिस्ट्री में कम मूल्य दिखाकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत के साथ रजिस्ट्री की कॉपी भी संलग्न की गई है। माधव गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि मैथिलीशरण गुप्त ने अपने बंगले के चारों तरफ अवैध कब्जा किया है और पास वाले प्लॉट की तरफ बनी 4 फीट जगह भी घेर ली है। उन्होंने लोकायुक्त में भी शिकायत की है और कार्रवाई न होने पर हाई कोर्ट में PIL दाखिल करने की बात कही है। इस संबंध में मैथिलीशरण गुप्त का पक्ष समझने के लिए उनसे संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अब देखने वाली बात यह होगी कि पूर्व डीजीपी के खिलाफ EOW और लोकायुक्त की कार्रवाई क्या रंग लाएगी।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन