भोपाल पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:स्वागत के लिए कोई बीजेपी नेता नहीं पहुंचे, पूर्व सीएम दिग्विजय बोले- यूज एंड थ्रो यही भाजपा
भोपाल।
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (शुक्रवार) भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कोई बीजेपी का नेता नहीं पहुंचा। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के लिए वही महत्वपूर्ण है, जो उनके काम आए। यूज एंड थ्रो यही भाजपा है। मैं संघ के लिए ऐसा नहीं कह सकता, क्योंकि वे संघ के कार्यक्रम में आए हैं। वे वैद्य जी की किताब का विमोचन करने आए हैं। ये वही वैद्य जी हैं, जिन्होंने बयान दिया था कि लोग गौमांस खाएं, उसमें संघ को कोई एतराज नहीं है।
पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे धनखड़
जगदीप धनखड़ राजभवन में करीब साढे़ चार घंटे तक रुकने के बाद वे 4:15 बजे रवीन्द्र भवन में एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे। इसी साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। जिसमें वे संबोधन देंगे। वे रात करीब आठ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
मनमोहन वैद्य की किताब के विमोचन में होंगे शामिल
आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य की किताब "हम और यह विश्व" का विमोचन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संबोधन देंगे। कार्यक्रम में वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन