मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश! सर्दियों में छात्रों को यूनिफॉर्म के ऊपर स्वेटर और जैकेट पहनने की अनुमति
भोपाल।
बढ़ती कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रयह शिक्षा विभाग ने स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सर्दियों में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए.
मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं—
- ठंड से बचाव के लिए छात्र अब यूनिफॉर्म के ऊपर अलग रंग या डिज़ाइन के स्वेटर, जैकेट आदि पहन सकते हैं. इन पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी.
- यदि कोई छात्र यूनिफॉर्म नहीं पहन पाता तो भी उसे कक्षा से बाहर नहीं रोका जाएगा या प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा.
- स्कूलों में कक्षा के बाहर जूते-चप्पल उतारने की पुरानी बाध्यता पूरी तरह समाप्त कर दी गई है. अब छात्र जूते-चप्पल पहने हुए ही कक्षा में जा सकेंगे.
- विभाग का तर्क है कि ठंड के मौसम में जूते-चप्पल उतारने से पैरों में ठंडक पहुंचती है, जिससे सर्दी-जुकाम सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
- ये निर्देश प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर लागू होंगे. अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. इससे हजारों छात्रों को ठंड से राहत मिलेगी और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी.

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन