PCC चीफ की संवेदनशीलता: रास्ते में घायल महिलाओं को देख रुकवाया काफिला, गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने घायल महिलाओं को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बमोरी-बसौदा तिराहे पर एक हादसा हुआ था। जिसमें कुछ महिलाएं घायल हो गई थी। वहीं रास्ते से गुजर रहे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद की। उन्होंने अपनी गाड़ी से महिलाओं अस्पताल भिजवाया। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को नरसिंहपुर जा रहे थे। वे पूर्व वित्तमंत्री स्व. कर्नल अजय नारायण मुशरान की 94वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा देखकर उन्होंने मानवता का फर्ज निभाया। इस दौरान पटवारी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सुखदेव पांसे और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद मौजूद रहे।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन