CM के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, उमंग सिंघार बोले: जनता की आवाज़ दबाना बंद करे सरकार
भोपाल।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि पन्ना जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। प्रदेश परेशान है, किसान परेशान हैं, युवा परेशान हैं। घरों में बिजली के बिलों से लोग त्रस्त हैं, स्मार्ट मीटर से भी लोग परेशान हैं। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्ञापन देना चाहते हैं और मुख्यमंत्री से चर्चा करना चाहते हैं, तो मोहन यादव सरकार की पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को प्रदेश की जनता से चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता की बात रख रहे हैं, ऐसे में सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। न्होंने कहा कि यह कांग्रेस की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जनता की आवाज़ सुनना सरकार की जिम्मेदारी है और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना ही पड़ेगा। यही मेरा उनसे अनुरोध है।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन