वाह विधायक जी! वेतन-भत्ते बढ़वाने को सब हुए एकजुट, प्रस्ताव तैयार और हो गई बैठक, 30 नवंबर से पहले हो सकता है फैसला
भोपाल।
मध्यप्रदेश में भले ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण, प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दा कई सालों से कोर्ट में तारीख पर तारीख झेल रहे हैं। वहीं, माननीयों की गाड़ी तेज दौड़ रही है। अब गुपचुप तरीके से विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाए जाने की तैयारी होने लगी है। इस मुद्दे पर क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस? सभी माननीय मजे से उम्मीद लगाए बैठे हैं। गुरुवार को विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन वृद्धि संबंधी समिति की बैठक हुई, यह बैठक उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ली। आपको बता दें कि प्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर राज्य शासन की तरफ से बनाई गई समिति ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पूरी तैयारी है कि इस प्रस्ताव को वेतन, भत्ते, पेंशन संबंधी समिति की अगली बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।
शीतकालीन सत्र में बढ़ सकती है सैलरी
सूत्रों का दावा है कि 30 नवंबर के पहले ही विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ सकता है। इस समिति ने महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन का अध्ययन किया है। इसके बाद मध्यप्रदेश में उसे लागू करने की तैयारी है। मंत्रालय में हुई इस बैठक में विधायक अजय विश्नोई एवं सचिन सुभाषचंद्र यादव उपस्थित रहे।

दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
डीएसपी साहिबा की कुर्सी पर संकट: 2 सेंटीमीटर के फेर में फंसी 'खाकी'! 