कांग्रेस ने बिहार चुनाव हार की वजह SIR गड़बड़ी और EVM को बताया, दिग्विजय बोले-शंका सही साबित हुई
भोपाल।
बिहार चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने अपनी हार की वजह एक बार फिर SIR प्रक्रिया और EVM को बताया है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर उनकी जो शंका थी, वह अब सही साबित होती दिख रही है।
62 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए
दिग्विजय सिंह के अनुसार, चुनाव के दौरान 62 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जबकि 20 लाख नए नाम जोड़े गए। इनमें भी करीब 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे जोड़े जाने का आरोप है। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए वोटों में बड़ी संख्या गरीब, दलित और अल्पसंख्यक तबके के मतदाताओं की है। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि EVM को लेकर संदेह अभी भी जस का तस है।
कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस हाईकमान को सुझाव देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उनके अनुसार, अब चुनाव रैलियों और जनसभाओं से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर गहन जनसंपर्क से जीता जाता है। उन्होंने बिहार में विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दीं।

डीएसपी साहिबा की कुर्सी पर संकट: 2 सेंटीमीटर के फेर में फंसी 'खाकी'!
BJP के हर्षद परमार ने उमरेठ उपचुनाव में दर्ज की जीत
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’