भोपाल मेट्रो:निरीक्षण करने पहुंची CMRS टीम;ओके रिपोर्ट के बाद शुरू होगा ट्रायल रन, पीएम कर सकते हैं शुभारंभ
भोपाल।
राजधानी में मेट्रो संचालन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंच चुकी है। गुरुवार को यह टीम एम्स से सुभाष नगर मेट्रो के ट्रैक, स्टेशन और सुरक्षा इंतज़ामों का विस्तृत निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट मिलने पर मेट्रो के कमर्शियल रन (यात्री सेवा) को हरी झंडी मिल जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में भोपाल आकर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे।अक्टूबर में मेट्रो संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके तहत सितंबर-अक्टूबर में सीएमआरएस की दो विजिट हो चुकी हैं। जनक कुमार गर्ग की टीम ने सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो और 6.22 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। उन्होंने खुद मेट्रो में सफर कर तकनीकी पहलुओं का आकलन किया था। वर्तमान दौरा सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कमर्शियल संचालन की मंजूरी दी जाएगी।
मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग का काम जारी है
मेट्रो स्टेशन सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, सरगम टॉकीज, रानी कमलापति, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा पर फिनिशिंग का काम अभी जारी है। कुछ स्थानों पर आंतरिक और बाहरी निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय स्कूल स्टेशन की ऊंचाई कम होने के कारण वहां सड़क खुदाई का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल रन के लिए आवश्यक निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, बाकी कार्य समानांतर रूप से पूरे किए जाएंगे।

नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं
क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप