भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाया, गाली दी:भिंड में खाद संकट को लेकर बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे; चोर भी कहा
भिंड।
भिंड से बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी। दरअसल, नरेंद्र कुशवाह कलेक्टर बंगले के बाहर विधायक धरना दे रहे थे। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ नारेबाजी की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था। बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए कुशवाह ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया।
खाद के लिए देर रात से लाइन में लग रहे किसान
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे रात 12 बजे से सहकारी समितियों के बाहर कतार में खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से एक या दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। वे लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे कालाबाजारी की आशंका गहरा रही है।
विधायक बोले- प्रशासन मूकदर्शक बना
किसानों की शिकायत लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बुधवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निवास पर पहुंचे। यहां धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा- किसान खाद के लिए बेहाल हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। खाद का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
आला अधिकारी विधायक को समझाते रहे
मौके पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी पहुंचे थे। ये सभी अधिकारी विधायक को समझाने में जुटे रहे। विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर को बताया कि खाद संकट को लेकर कोई जमीनी तैयारी नहीं की गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा