मार नहीं, ये 'प्रसाद' है! भिंड के संत ने विधायक को जड़े दनादन घूंसे, माला भी फेंकी; फिर भी हाथ जोड़कर खड़े रहे माननीय!
भिंड।
संत सीताराम बाबा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को मुक्के से मार रहे हैं। भागवत कथा के दौरान जब बीजेपी विधायक संत सीताराम बाबा के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे को बाबा ने उन्हें जोर-जोर से घूंसे मारने लगे। इस दौरान विधायक की लाई माला भी फेंक दी। दरअसल, बाबा गुस्से में नहीं थे बल्कि यह बाबा के आशीर्वाद देने का प्रतीक माना जाता है। संत सीताराम बाबा अपनी अनोखी भक्ति के बारे में काफी प्रसिद्ध हैं। प्रदीप अग्रवाल सेवड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। संत सीताराम के बारे में कहा जाता है कि वह अनोखे तरीखे से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
कौन हैं संत सीताराम महाराज
संत सीताराम महाराज मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रसनौल गांव में स्थित सीताराम-जानकी मंदिर के संत हैं। यह मंदिर मध्य प्रदेश में काफी प्रसिद्ध है। वहीं, सीताराम महाराज भी अपनी अनोखी भक्ति के कारण फेमस हैं। महाराज रसनौल गांव के मंदिर में ही रहते हैं। इस मंदिर का संबंध पूर्व संत मस्तराम बाबा से रहा है, जिनका स्वभाव अनोखा बताया जाता है। सीताराम महाराज भी मस्तराम बाबा के शिष्य हैं। पिछले कई वर्षों से वह इस मंदिर की सेवा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीताराम महाराज का व्यवहार अनोखा है। कभी शांत और भक्ति में लीन रहते हैं तो कभी-कभी उनका क्रुद्ध रूप भी देखने को मिलता है। हालांकि उनके अनुयायी इसे उनका आध्यात्मिक आचरण मानते हैं।
अनुयायी नहीं करते हैं विरोध
लोगों का मानना है कि महाराज जब किसी को गुस्से में मुक्का मारकर आशीर्वाद देते हैं तो वह उसका प्रिय अनुयायी होता है और उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। महाराज के मुक्का मारने के तरीके को लोग आशीर्वाद मानते हैं। जब सीताराम महाराज किसी को मुक्का मारते हैं तो अनुयायी चुपचाप बैठा रहता है और कोई विरोध नहीं करता है। उसके बाद वह उस अनुयायी को दुलार भी करते हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा- ये प्रभु का प्रसाद
घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग दावा करते हैं कि यह सीताराम महाराज के आशीर्वाद या एक तरह की परंपरा का हिस्सा है। वहीं कुछ लोग इस घटना को अनुचित मानते हैं। हालांकि बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इस घटना के बारे में कहा कि यह ‘प्रभु का आशीर्वाद’ है। मैं महाराज के दर्शन करने गया था और उनका आशीर्वाद पाकर धन्य हूं।

Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।