"भिंड में 'पावर' की गर्मी: पूर्व मंत्री के बेटे ने करणी सेना जिलाध्यक्ष को फोन पर धमकाया, ऑडियो वायरल होते ही गरमाया माहौल"
भिंड।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का विरोध के चलते काले झंडे दिखाए जाने को लेकर पोस्ट के बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री गोहद में रंगपंचमी कार्यक्रम आयोजन करने वाले थे, तभी UGC के विरोध को लेकर राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप परमार ने उन्हें काले झंडे दिखाने को लेकर एक पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और पूर्व मंत्री के बेटे ने पलटवार करते हुए देख लेने की चेतावनी दी। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का UGC कानून को लेकर विरोध के संबंध में एक पोर्ट ने तूल पकड़ लिया। गोहद क्षेत्र में पूर्व मंत्री द्वारा रंगपंचमी के कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना था। राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों संग पूर्व मंत्री को काले झंडे दिखाने का दावा किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इधर पिता के विरोध होने की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के बेटे प्रशांत आर्य ने जिलाध्यक्ष को फोन लगाया। व्हाट्स ऐप पर कॉल कर राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप परमार को दी धमकी, कहा कल जो भी होगा - वह तुम्हारी जिम्मेदारी। पूर्व मंत्री के बेटे व जिलाध्यक्ष के बीच हुई व्हाट्स ऐप कॉल बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में गोहद के वर्तमान कांग्रेस विधायक केशव देसाई का भी जिक्र हुआ, पूर्व मंत्री के बेटे ने कहा आज के बाद संबंध खत्म! ठीक है अब तुम आगे देसाई का साथ करना 'कल जो भी होगा - वह तुम्हारी जिम्मेदारी'। पूर्व मंत्री के बेटे का धमकी भरा व्हाट्स ऐप कॉल आने के बाद राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने भिंड पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की लगाई गुहार। रंगपंचमी कार्यक्रम के आयोजन से एक दिन पूर्व राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व मंत्री का विरोध किए जानें की पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद पूर्व मंत्री के बेटे ने कॉल कर धमकी दी थी।

पांच राज्यों के चुनाव से पहले विपक्ष की नई रणनीति, CEC के खिलाफ योजना?
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर कई ट्रेनें रद्द
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, खड़गे बोले- ऊर्जा सुरक्षा पर असर
कोस्टल रोड पर ‘मेलोडी रोड’ से शोर की शिकायत, BMC करेगी जांच
महाराष्ट्र में Ola Cabs, Uber और Rapido की सेवाएं बंद, यात्रियों को झटका