सर! शादी में मिली है गाड़ी,अभी कागज नहीं बने ', ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग के दौरान सुनने को मिला दिलचस्प बहाना
भिंड।
सर, 1 महीने पहले बाइक शादी में मिली है, इसलिए अभी तक कागज नहीं बने हैं और न ही हमने हेलमेट लिया है । यह बात सोमवार दोपहर लश्कर रोड स्थित डाक्टर लेन पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी राघवेंद्र भार्गव से लहार रोड निवासी राहुल जाटव ने कही। इसी के साथ पुलिस ने फोरव्हीलर वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म हटवाई। मालूम हो, कि पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने डाक्टर लेन और इंदिरा गांधी चौराहे पर चेकिंग प्वाइंट बिना रजिस्ट्रेशन, बीमा और बाइक पर 3 सवार बैठने वालों को टारगेट बनाकर कार्रवाई की। सर मैं तो यहीं रहता हूं - कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर जा रहे 3 सवारों को रोका और पुलिस ने बाइक से चाबी निकालकर उसे चालान कटवाने को कहा। इस पर बाइक सवार ने कहा कि मैं तो यहीं (सदर बाजार) में रहता हूं। हम तो घर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने हेलमेट लगाकर चलने की हिदायत देकर उसे जाने दिया।
अभी उम्र नहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की
कार्रवाई के दौरान पुलिस 2 बाइक सवार किशोर को पकड़ लिया। ट्रैफिक प्रभारी ने किशोरों से बाइक का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो एक किशोर बोला कि सर रजिस्ट्रेशन तो घर पर रखा है और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की उम्र नहीं है। इस पर ट्रैफिक सूबेदार आदित्य मिश्रा ने किशोरों को अपने पिता को गाड़ी छुड़ाने के लिए बुलाने को कहा।
2 फोर व्हीलर वाहनों की काली फिल्म हटवाई
ट्रैफिक प्रभारी भार्गव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान इटावा की ओर से आने वाली फोरव्हीलर को रोका तो उन पर काली फिल्म चढ़ी थी। पुलिस ने दोनों वाहनों से काली फिल्म हटवाई।

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ