भिंड में खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, प्रदेश में हड़कंप
भिंड।
भिंड जिले के लहार क्षेत्र से पुलिस बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसानों पर पुलिस जवान ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. किसानों का आरोप है कि पेट भरने वाले अन्नदाता की पीठ पर खाकीधारी ने निर्दयता दिखाई और मानवता की सारी हदें पार कर दीं. मामले में SP असित यादव ने तत्काल एक्शन लेते हुए लाठियां बरसाने वाले प्रधान आरक्षक रामराज सिंह गुर्जर को चिन्हित कर लाइन अटैच कर दिया है. फिलहाल किसानों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज