कलेक्टर पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने की मांग:भिंड में एडवोकेट देहात थाने में शिकायत की, कहा- अपराधियों की तरह तलवार लहराई
भिंड।
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनके खिलाफ देहात थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत एडवोकेट नरेंद्र चौधरी ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने चैंबर में तलवार को म्यान से निकालकर अपराधियों की तर्ज पर लहराया। शिकायतकर्ता चौधरी ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि कलेक्टर पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
विधायक से विवाद के बाद लगातार सुर्खियों में
दरअसल, 27 अगस्त को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। गुरुवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने कलेक्टर के चैंबर में जाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शॉल, साफा और तलवार भेंट की गई। कलेक्टर ने तलवार को म्यान से निकालते हुए इसे शक्ति का प्रतीक बताया। चैंबर में फूलमालाएं पहनाई गईं और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी। कार्यक्रम का वीडियो सामने आते ही जिलेभर में नई बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे परंपरा का सम्मान माना, जबकि अन्य ने इसे गलत ठहराया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा