• यह देश का जिम्मेदार समाज
  • भारत को अंग्रेजों ने नहीं बनाया, यह सदियों से मौजूद था

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोलकाता के बर्दवान में रविवार को स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने के महत्व पर जोर दिया। भागवत ने कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना चाहता है। हिंदू समाज को एकजुट क्यों करना है? क्योंकि इस देश के लिए जिम्मेदार समाज हिंदू समाज है। उन्होंने कहा कि आज कोई खास दिन नहीं है, फिर भी कार्यकर्ता इतनी गर्मी में सुबह से बैठे हैं क्यों? संघ क्या करना चाहता है? अगर इस सवाल का एक वाक्य में जवाब देना है तो संघ पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना चाहता है।
भागवत बोले- भारत सिर्फ भूगोल नहीं
आरएसएस चीफ भागवत ने कहा कि भारत सिर्फ भूगोल नहीं है; भारत की एक प्रकृति है। कुछ लोग इन मूल्यों के अनुसार नहीं रह सके और उन्होंने एक अलग देश बना लिया। लेकिन जो लोग स्वाभाविक रूप से यहीं रह गए, उन्होंने भारत के इस सार को अपना लिया। और यह सार क्या है? यह हिंदू समाज है, जो दुनिया की विविधता को स्वीकार करके फलता-फूलता है। हम कहते हैं 'विविधता में एकता', लेकिन हिंदू समाज समझता है कि विविधता ही एकता है।