अशोकनगर में बीजेपी नेता की दबंगई, युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; वीडियो देख भड़की कांग्रेस
अशोकनगर।
जिले के चंदेरी से बीजेपी नेता के द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बीजेपी नेता युवक को जमीन पर पटककर मारपीट करते नजर आ रहे है। मामला जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ेरा गांव ग्राम का बताया जा रहा है। गांव के रहने वाले बृजकिशोर नाम के युवक को BJP नेता बली सिंह ने लात-घूंसों से जमकर पीटा है। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की है। वीडियो इतना भीभत्स है कि दिखाया भी नहीं जा सकता है।
सोशल मीडिया मारपीट का वीडियो वायरल
इस मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता एवं ग्राम सरपंच एक ढाबे के पीछे युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच न केवल भाजपा नेता ने युवक को बुरी तरह पीटा, बल्कि उसे जमीन पर पटककर उसके सीने में लात और घूंसे भी मारे।
वीडियो पर गरमाई राजनीति
वीडियो सामने आते ही इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही हैं और कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है। हालांकि फरियादी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के मद में है। पार्टी के नेता लोगों के साथ अत्याचार-मारपीट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच होनी चाहिए और मामले में दोषी भाजपा नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पहले भी वीडियो आ चुके हैं सामने
उल्लेखनीय कि कुछ समय पहले भी बीजेपी नेता बली सिंह चर्चा में आए थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह रात के समय चर्चा करते नजर आ रहे थे, जहां बली सिंह से बात करते हुए गोपाल सिंह चौहान ने यादव समाज को लेकर कुछ ऐसे शब्द कह दिए थे, जिस पर खूब हंगामा हुआ था और फिर कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान