बाबर के नाम पर मस्जिद का विरोध, एमपी में बीजेपी नेता ने रखा 'बाबर टॉयलेट' नाम
अशोकनगर।
पश्चिम बंगाल के निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई है। इसके बाद देश भर में इसका विरोध हो रहा है। ऐसे में एमपी के अशोकनगर जिले में बीजेपी नेता ने अलग तरीके से विरोध किया है। बाबर के नाम पर उन्होंने सार्वजनिक टॉयलेट का नाम रख दिया है। अब इस टॉयलेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
बाबरी मस्जिद की रखी है नींव
दरअसल, छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद की बरसी थी। इस दिन मुर्शिदाबाद में टीएमसी विधायक ने हुमायूं कबीर ने एक बाबरी मस्जिद की नींव रखी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें इसे लेकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बावजूद हुमायूं कबीर ने बेलडंगा में मस्जिद की नींव रखी। इसे लेकर देश भर में हिंदू संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं।
बाबर टॉयलेट
वहीं, इस फैसले को लेकर एमपी के अशोकनगर में अलग तरीके से विरोध हो रहा है। यहां के बीजेपी नेताओं ने नगर परिषद के सार्वजनिक टॉयलेट का नामकरण दिया है। जगह का नाम बाबर शौचालय रखा गया है। अब यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है। टॉयलेट की दीवारों पर बाबर शौचालय के पोस्टर चस्पा दिए गए हैं। यह शौचालय बाइपास स्थित तुलसी सरोवर पार्क के पास है। इसके साथ ही किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू यादव ने बताया कि बाबर एक आक्रांता था, जिसने न केवल हमारे भारत के अंदर हिंदू देवी देवताओं के मंदिरों को तोड़ा और हमारी संस्कृति को भी नष्ट करने का काम किया।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम