पटवारी की हरकतों से आगबबूला हुई विधवा, कार्यालय में जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
अशोकनगर।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक विधवा महिला ने पटवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज उसकी शिकायत हटाने से इतनी आगबबूला हुई कि उसने पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया. पीड़ित विधवा महिला को पटवारी ने शिकायत के बाद कार्यालय बुलाया था. थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाकर थक चुकी विधवा महिला ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराया था. पटवारी के बुलाने पर दफ्तर पहुंची तो पटवारी ने उसके कंप्लेन को सीएम हेल्पलाइन से हटा दिया, जिससे विधवा महिला अपना आपा खो बैठी और पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया.
सरकारी काम के लिए दफ्तरों का चक्कर काट-काटकर थक गई थी विधवा महिला
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित विधवा महिला पिछले काफी दिनों से अपने किसी सरकारी काम के लिए दफ्तरों का चक्कर काट-काटकर थक गई थी. थक हारकर महिला ने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई. सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के निपटारे के लिए पटवारी को केस सुपुर्द किया गया और पटवारी ने महिला को ऑफिस बुलाया था.
पटवारी ने CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को लेकर महिला को ऑफिस बुलाया था
विधवा महिला का पटवारी पर आरोप है कि पटवारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को लेकर उसे अपने ऑफिस में बुलाया, लेकिन उसकी शिकायत का निपटारा करने की जगह उनसे उसका फोन लेकर अपने हाथों से उसके मोबाइल से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को हटा दिया, जिससे वह आगबबूला हो गई. सरकारी दफ्तरों में शिकायत नहीं सुने जाने से हलकान विधवा महिला ने शिकायत के निपटारे के लिएसीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराया, लेकिन पटवारी ने बिना हल किए उसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन से हटा दी, जिससे महिला ने पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया.
वायरल वीडियो में पटवारी को थप्पड मारते हुए कैद हुई विधवा महिला
पीड़ित महिला का नाम लक्ष्मीबाई अहिरवार बताया जा रहा है. वायरल वीडियो ईसागढ़ तहसील का बताया जा रहा है. वीडियो में पीड़ित विधवा महिला को पटवारी को थप्पड जड़ते हुए देखा जा सकता है. महिला के हाथों पिटने वाले पटवारी का नाम राजेश बैरवा वताया जा रहा है.

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, जहाजों की आवाजाही ठप—तेल-गैस संकट गहराने के आसार
रूह कंपा देने वाला खुलासा: पलंग के अंदर मिली महिला डांसर की सड़ी-गली लाश, बदबू से हड़कंप
‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस
एमपी में चढ़ा पारा: 48 घंटे में 4°C उछाल, कई शहर ‘आग का गोला’ बने—IMD का अलर्ट
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन—इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं