आखिर मिल गई मप्र की मिसिंग गर्ल अर्चना तिवारी, चंबल से मिला कनेक्शन
भोपाल।
रक्षाबंधन से पहले कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी लापता है, लेकिन अभी तक कुछ भी अता पता नहीं है. मध्य प्रदेश पुलिस लेकर रेलवे पुलिस अर्चना तिवारी की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अर्चना तिवारी चलती ट्रेन से गायब हो गई थी. उसकी लास्ट लोकेशन राजधानी भोपाल में मिली थी.
लेकिन इस मामले में अब एक चौंकाने वाली बात सामने आई है,
मंगलवार को लगभग 13 दिनों के बाद अर्चना की तलाश पूरी हो गई हैं विश्ववस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना ने ग्वालियर से अपनी लोकेशन परिवार को शेयर कर दी हैं। जब अर्चना इंदौर से घर वापस आ रही थी, तो उसके ट्रेन का टिकट किसी पुलिस कांस्टेबल ने करवाया था और अर्चना की उससे बात भी हुई थी.रक्षाबंधन के मौके पर जब अर्चना इंदौर से घर आ रही थी, तो उसके ट्रेन का टिकट ग्वालियर के किसी पुलिस सिपाही ने करवाया था, जो इंदौर से ग्वालियर तक का टिकट था.
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि अर्चना की मंगलवार को अपने परिजनों से फोन पर बात हुई हैं अर्चना ने परिवारजनों से अपनी लोकेशन भी शेयर कर दी हैं। इस मामले में परिवार वालों ने रेल एसपी राहुल लोढ़ा को जानकारी दे दी हैं अब रेल एसपी जल्द ही अपनी टीमें चंबल की और रवाना कर सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा