कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायक को कहा 'बंदर', बोले- उछल-कूद करता रहता है
अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अजीबो-गरीब बयान दिया. उन्होंने सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को एक सभा में उछल-कूद करने वाला बंदर कहा. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास नहीं करने का आरोप भी लगाया. जवाब में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने सधा हुआ पलटवार किया.
'रामकुमार टोप्पो गलती से जीत गया'
दरअसल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में 16 अक्टूबर को मैनपाट पहुंचे थे. इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा विधायक टोप्पो बंदर की तरह उछल-कूद करते हैं. उन्होंने कहा कि वह कभी नान चाकू चलाता है तो कभी पुलिया के ऊपर से कूदता है. बंदर जैसा कूदने से कुछ नहीं होता, समस्या सुनिए और हल कीजिए. कांग्रेस नेता अमरजीत भगत यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि रामकुमार टोप्पो गलती से जीत गया है, इसे राजनीति नहीं आती है.
भाजपा विधायक टोप्पो बोले- जनता का बेटा हूं
कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल पर भाजपा रामकुमार टोप्पो ने सधा हुहा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं नेता नहीं हूं, क्षेत्र की जनता का बेटा और युवा हूं, इसलिए दौड़-धूप करते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं. आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प